{"_id":"5706b1594f1c1b5319c81656","slug":"police-searching-munir-in-tanzil-ahmed-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तंजील हत्याकांड: चार राज्यों में मुनीर की तलाश, पुलिस ने झोंकी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तंजील हत्याकांड: चार राज्यों में मुनीर की तलाश, पुलिस ने झोंकी ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:57 AM IST
सार
- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में दी जा रहीं दबिशें
- मुनीर के चार साथियों से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही पुलिस
- बिजनौर में हुई लाखों रुपये की लूट में भी इसी गिरोह पर शक
विज्ञापन
मुनीर
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए के डिप्टी एसपी मो. तंजील अहमद के शरीर को 9 एमएम की पिस्टल से छलनी करने वाले हिस्ट्रीशीटर और एएमयू के पूर्व छात्र मुनीर की गिरफ्तारी के लिए लोकल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने पूरी ताकत झोंक दी है। कई टीमें एक साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी कर रही हैं।
इसके अलावा पकड़े गए मुनीर के साथियों और उसके परिजनों से जांच टीमें गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही हैं। मुनीर के साथियों ने बीते दिन ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुनीर और उसके दोस्त का नाम उगला था। लेकिन घटना की कड़ियां जोड़ना और मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। लिहाजा पुलिस अभी इस खुलासे को ऑन रिकार्ड नहीं लाई है। इसलिए अफसर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं, ताकि कोर्ट में केस कमजोर न पड़ने पाए।
बिजनौर के सहसपुर गांव में शनिवार की रात एनआईए के डिप्टी एसपी मो. तंजील अहमद की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में जुटी पुलिस टीमें को पता चला था कि वारदात वाली रात गांव में हिस्ट्रीशीटर मुनीर अपने एक साथी के साथ घूम रहा था, लेकिन सुबह होते-होते दोनों गायब हो गए।

एनआईए के डिप्टी एसपी मो. तंजील अहमद
तंजील अहमद
- फोटो : amar ujala bureau
पुलिस ने मुनीर का आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि मुनीर अलीगढ़ के एएमयू का छात्र रहा है। उसने अलीगढ़ में कारोबारी फहद और छात्र आलमगीर की हत्या की थीं। दोनों वारदात में उसने 9 एमएम पिस्टल का ही इस्तेमाल किया था। जबकि तंजील का शरीर भी 9 एमएम से ही छलनी किया गया था।
पुलिस ने मुनीर की गिरफ्तारी को जाल बिछा दिया है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने सहसपुर निवासी उसके साथी रेहान, फैजाबाद निवासी आशुतोष मिश्रा और बिहार के अता उल्लाह खान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या में प्रयुक्त हुई बाइक भी बरेली से बरामद की जा चुकी है।
चारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया दिया है कि उन्हें मुनीर ने ही बुलाया था, लेकिन उसकी डील किसी अन्य व्यक्ति से हुई थी। टीमें मुनीर की गिफ्तारी में लगीं हैं। एक साथ चार प्रदेशों में मुनीर की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस को ये भी लाइन में मिली है कि कुछ दिन पहले बिजनौर में हुई लाखों रुपये की लूट में भी इसी गिरोह का हाथ है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
एनआईए अफसर हत्याकांड में चौकी प्रभारी समेत दो निलंबित
एसपी सुभाष सिंह बघेल ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में सहसपुर के चौकी प्रभारी सहित दो
पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
तंजील हत्याकांड के बाद सहसपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एसपी को जांच सौंपी गई थी। एसपी की जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह
और सिपाही बुद्ध सिंह की कार्य के प्रति लापरवाही पाई गई। इस पर एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा चौकी से दो
सिपाहियों को हटा भी दिया गया है।