फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police said Two minor tribal girls were allegedly gang-raped in Tripura's Gomati district

Tripura Crime: त्रिपुरा में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, पुलिस गिरफ्त में एक आरोपी

Fri, 12 May 2023 02:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 02:18 PM IST
सार

दोनों लड़कियां बुधवार को जिले के अमरपुर शहर में एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बैशाकी मेला' में शामिल होने आई थीं। इस दौरान वह मोलाराय से मिलीं। बता दें, एक नाबालिग की आरोपी से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। 

विज्ञापन
police said Two minor tribal girls were allegedly gang-raped in Tripura's Gomati district
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

त्रिपुरा के  गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी तिंहरिया के मोलाराय जामातिया को गिरफ्तार किया गया है। शेष आठ आरोपी अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन

 

सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने बताया कि दोनों लड़कियां बुधवार को जिले के अमरपुर शहर में एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बैशाकी मेला' में शामिल होने आई थीं। इस दौरान वह मोलाराय से मिलीं। बता दें, एक नाबालिग की आरोपी से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। 

विज्ञापन

 

एआईजी ने बताया कि आरोपी नाबालिगों को बुधवार रात स्कूटर पर चेचुआ स्थित रबड़ के बागान में ले गया था। वहां पहले से ही सात से आठ लोग मौजूद थे। इन लोगों ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह होते ही मोलाराय ने दोनों को अमरपुर छोड़ दिया। बाद में, दोनों पीड़िता ने बीरगंज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोलाराय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौधरी ने कहा कि हमने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया के तहत पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण किया गया है। 


 

त्रिपुरा में लगातार दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से राज्य के महिला आयोग में रोष दिखा। त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) ने दो आदिवासी लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा की है। टीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन बरनाली गोस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि यह चौंकाने वाला है कि अमरपुर के चेचुआ इलाके में युवकों के एक समूह ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed