{"_id":"599e46fd4f1c1bf61a8b4716","slug":"police-rob-the-toll-plaza-and-assault-the-staff-caught-on-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर दिखी UP पुलिस की 'गुंडागर्दी', मारपीट के बाद लूटा 40 हजार कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा पर दिखी UP पुलिस की 'गुंडागर्दी', मारपीट के बाद लूटा 40 हजार कैश
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
टोल पर पुलिस ने की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाइवे पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में 6 पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ गई है। पुलिसकर्मियों का कहर यहीं नहीं बंद हुआ, उन्होंने टोल से 40 हजार रुपये भी लूट लिए। इस वारदात के वक्त सीओ भी मौजूद था। टोलकर्मियों के साथ मारपीट और लूट की पूरी वारदात वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
वहीं इस पूरी घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
टोल प्लाजा के मैनेजर ओपी यादव के मुताबिक सर्किल इंस्पेक्टर नितिन सिंह समेत 6 पुलिसवालें 22 अगस्त की देर रात फरह से मथुरा की ओर आ रहे थे। जिस वक्त उनकी गाड़ी टोल से गुजर रही थी उसी वक्त बैरियर नीचे आ गया और उनकी गाड़ी पर गिर गया। जिसके बाद सीओ और पुलिसकर्मियों ने टोलकर्मियों को धमकाना शुरू कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, मारपीट
विज्ञापन
वहीं मौका देखकर एक पुलिसकर्मी ने टोथ बूथ पर रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिसकर्मियों का मन इतने में ही नहीं भरा, उन्होंने टोल स्टाफ के साथ मारपीट भी की।
वहीं सर्किल इंस्पेक्टर नितिन सिंह इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पेट्रोलिंग पर थे, जब कुछ लोगों ने उन्हें इस बात की जानकरी दी कि टोलकर्मी ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम पहले ही टोल के मैनेजर समेत 25 लोगों के खिलाफ धारा-147 और धारा-332 के तरह केस दर्ज कर चुके हैं।