फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police registers two cases in Udupi Girls College toilet recording case

Udupi Video Case: उडुपी गर्ल्स कॉलेज टॉयलट रिकॉर्डिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो केस किए दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 03:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 03:22 PM IST
सार

उडुपी कॉलेज के टॉयलट में लड़कियों की वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में कर्नाटक की उडुपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Police registers two cases in Udupi Girls College toilet recording case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उडुपी कॉलेज के टॉयलट में लड़कियों की वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में कर्नाटक की उडुपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक मामला शौचालय में फिल्माए गए एक छात्रा के वीडियो को हटाने से संबंधित तीन छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से जुड़ा है। दूसरा यूट्यूब चैनलों पर हिडन कैमरे का वीडियो अपलोड करने से जुड़ा है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने उठाए पुलिस पर सवाल
इस मामले को लेकर कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वे दोषियों के बजाय लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते थे। हंगामे के बाद, उन्होंने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


आगे बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार कह रही है कि यह फर्जी खबर है। अगर ऐसा है, तो तीन लड़कियों को निलंबित क्यों किया गया और उनसे माफी पत्र क्यों लिखवाया या? पुलिस विफल रही है। वे जबरदस्त राजनीतिक दबाव में हैं। मैं उनसे बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लड़कियों ने ही बनाए थे वीडियो
पुलिस के मुताबिक तीन लड़कियों ने बाथरूम में मोबाइल कैमरा फिट किया था, और दूसरी एक लड़की का वीडियो बना लिया था। मामला सामने आने के बाद तीन छात्राओं के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर उडुपी के मालपे पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एफआईआर में तीन छात्राओं शबनाज, अल्फिया और अलीमा का नाम शामिल है। 

साथ ही कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज ने तीन लड़कियों को एक दूसरी लड़की का प्राइवेट वीडियो बनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। घटना बुधवार 19 जुलाई को उडुपी के अंबलपाडी में बने नेत्र ज्योति कॉलेज में हुई। मामला जब खुला जब वीडियो वाट्सअप के माध्यम से एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुआ। 


खुशबू सुंदर जांच के लिए आईं
एनसीडब्ल्यू सदस्य खुशबू सुंदर ने कहा कि मैं एनसीडब्ल्यू सदस्य के रूप में जांच के लिए यहां आई हूं। मैं पुलिस के साथ बैठक करने जा रही हूं। और फिर निश्चित रूप से इसमें शामिल लड़कियों से मिलूंगी। और अन्य छात्रों और कॉलेज अधिकारियों से मिलकर पता लगाऊंगी कि क्या हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed