{"_id":"6462ca6d93dabae3a40ffea6","slug":"police-registered-case-against-bjp-mp-and-his-father-in-connection-with-suicide-of-eminent-doctor-atul-chag-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP MP: भाजपा सांसद व उनके पिता पर डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP MP: भाजपा सांसद व उनके पिता पर डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं
Tue, 16 May 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 05:42 AM IST
सार
वेरावल शहर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एसएम इसरानी ने बताया कि भाजपा सांसद राजेश और उनके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 506-2 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में गिर सोमनाथ के प्रतिष्ठित डॉक्टर अतुल चग की आत्महत्या के तीन महीने बाद पुलिस ने भाजपा सांसद राजेश चुड़ासमा और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जूनागढ़ से भाजपा सांसद और उनके पिता नारायणभाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज हुआ है।
वेरावल शहर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एसएम इसरानी ने बताया कि भाजपा सांसद राजेश और उनके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 506-2 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। डॉ. अतुल चग 12 फरवरी को अपने घर में पंखे से लटके पाए गए थे। उनके बेटे हितार्थ चग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को एक लाइन का नोट मिला था, जिसमें सांसद और उनके पिता को जिम्मेदार बताया गया था।
पुलिस के राजेश चुडासमा और उनके पिता के खिलाफ मामला नहीं दर्ज करने पर हितार्थ ने गुजरात हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।