{"_id":"64997f067010c1a81606ef8e","slug":"police-registered-an-fir-for-raising-slogans-glorifying-aurangzeb-during-a-rally-addressed-by-asaduddin-owaisi-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ओवैसी की रैली में औरंगजेब के समर्थन में लगे नारे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ओवैसी की रैली में औरंगजेब के समर्थन में लगे नारे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Mon, 26 Jun 2023 05:36 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:36 PM IST
सार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की रैली में ओरंगजेब समर्थित नारे लगाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की रैली में ओरंगजेब समर्थित नारे लगाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और ऑडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और रैली में मौजूद पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच पर भाषण दे रहे हैं। लेकिन तभी ओरंगजेब के समर्थन में नारे लगने लगते हैं। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वह शनिवार शाम मलकापुर शहर में रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
औवेसी बोले नारों का दावा झूठा
ओवैसी ने दावा किया कि औरंगजेब समर्थक नारों की खबरें झूठी हैं। उन्होंने ने रविवार को कुछ समाचार चैनलों पर झूठी खबरें चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय मलकापुर की रैली में पुलिस मौजूद थी। चैनल झूठी खबरें प्रसारित कर रहे हैं। आप मुसलमानों से कितनी नफरत करेंगे? मैं आपके खिलाफ मामले दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रचारित ऑडियो और वीडियो क्लिप से इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। आगे कहा कि सांप्रदायिक तनाव की पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, बुलढाणा पुलिस ने नारों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जल्द खुलासा होगा किसके इशारे पर लगाए नारे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह आश्चर्यचकित है कि राज्य में अचानक औरंगजेब के समर्थक कहां से आ गए। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और पूरे भारत के मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा कि कौन और किसके इशारे पर ऐसे नारे लगाए जा रहे हैं।