{"_id":"608481098ebc3ed201115518","slug":"police-officer-sunil-mane-suspended-in-antilia-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस : गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस : गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने निलंबित
Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
सार
- एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर सुनील माने को निलंबित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह माने के निलंबन का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन लदी छड़े मिलने और हिरेन की हत्या दोनों मामलों की जांच कर रहे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को माने को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट (सीआईयू) के पूर्व प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा में हुए फेरबदल में माने का स्थानीय शस्त्र विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले सुनील माने मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 (कांदीवली) के प्रभारी थे।
विज्ञापन
एनआईए ने शुक्रवार को दावा किया था कि जांच के दौरान हिरेन की हत्या की साजिश में माने की संलिप्तता की बात सामने आई है। माने की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की विशेष अदालत ने उन्हें 28 अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेजा है।