फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police khaki turns smart designer uniform

अब पुलिस वाले दिखेंगे स्मार्ट, तैयार हो गई है डिजाइनर यूनिफॉर्म

Fri, 01 Sep 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 01 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
police khaki turns smart designer uniform
delhi police
अब देशभर की पुलिस के जवान खाकी वर्दी की जगह स्मार्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। जो हर मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। यह यूनिफॉर्म हर राज्य, यूनियन टेरीटरी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए तैयार की गई है। 
विज्ञापन

स्मार्ट यूनिफॉर्म पर पांच सालों तक शोध करने के बाद अहमदाबाद की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवल्पमेंट की मदद से तैयार किया है। नौ तरह से तैयार की गई  डिजाइनों में शर्ट, ट्राउजर, बेल्ट, कैप, बिल्ला, जूते और जैकेट के साथ बारिश के दौरान पहने जाने वाले कपड़ो को भी  शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें:अब पब्लिक नहीं कर पाएगी पुलिस वालों से बदत्तमीजी, देखिए वर्दी पर क्या लगा है 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट सभी राज्यों की पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज को भेज दी गई हैं जिससे की वह इन नौ डिजाइनों में से अपनी पसंद के यूनिफॉर्म को पसंद कर लें। इस पूरे डिजाइन को देश के विभिन्न हिस्सों के अलग-अलग मौसम और उनकी स्थितियों के देखते हुए डिजाइन किया गया है। यूनिफॉर्म डिजाइन करने से पहले एनआईडी ने राज्यों की पुलिस और आम जनता से कुछ इनपुट भी मंगाए थे। 

नई यूनिफॉर्म में ये होगा खास

शर्ट का रंग हल्का (बेज रंग) होगा जिससे बिल्ला, नेमप्लेट, बेज नंबर अच्छे से दिखाई दे। शर्ट के पीछे गहरे नीले रंग से इंग्लिश और प्रादेशिक भाषा में पुलिस लिखा होगा। पैंट गहरे खाकी रंग की होगी जिसमें कई सारे पॉकेट्स भी होंगे। 
ड्यूटी जैकेट को नए तरीके से डिजाइन किया गया है जिसमें पुलिस वालों के कुछ जरूरी सामान रखने के लिए पॉकेट्स भी बनाई गई हैं जिसमें वो वॉकी-टॉकी, सीटी, आईडी कार्ड, ग्लवस, टॉर्च,नोटपैड, पेन आदि रख सकें। 
जूतों के आगे स्टील टोकैप के साथ 300 डिग्री तक गर्मी सहने के काबिल बनाया गया है।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed