{"_id":"5ba5642b867a557f5742e0f2","slug":"police-inspector-threatens-to-tdp-mp-will-cut-the-tongues-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर ने सांसद को दी जुबान काटने की धमकी, मामला दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंस्पेक्टर ने सांसद को दी जुबान काटने की धमकी, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आंध्र प्रदेश में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को राज्य में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक सांसद को जुबान काट लेने की धमकी दी। सांसद ने भी बदले में इंस्पेक्टर को धमकाया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ताड़ीपात्री थाने में तहरीर दे दी।
ताड़ीपात्री के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार ने बताया कि मामला अनंतपुरम के कादीरी थाने का है। थाने के इंस्पेक्टर माधव ने कहा कि हम अभी तक संयम बनाए हुए हैं।
यदि कोई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद या पूर्व विधायक अपनी सीमा से बाहर जाकर पुलिस के खिलाफ बोलेगा तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। विजय कुमार के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंस्पेक्टर ने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि हम उसकी जुबान काट लेंगे। सावधान रहिए।
विज्ञापन
इस बयान के जवाब में सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने भी इंस्पेक्टर को धमकाया और पूछा कि जुबान कटवाने के लिए मैं कहां आऊं? दरअसल, दोनों पक्षों के बीच झगड़ा ताड़ीपात्री के करीब एक गांव में पिछले सप्ताह दो समूहों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है। इस झगड़े के बाद सांसद ने आरोप लगाया था कि स्थिति संभालने के बजाय पुलिस मौके से फरार हो गई थी।