फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police inspector complains of corruption against Parambir Singh

एक और मुश्किल: पुलिस निरीक्षक ने परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की

Mon, 26 Apr 2021 08:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 26 Apr 2021 08:05 PM IST
सार

  • पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से परमबीर सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है

विज्ञापन
Police inspector complains of corruption against Parambir Singh
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। एक पुलिस निरीक्षक ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है। साथ ही सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक बी आर घडगे ने 20 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह शिकायत की है। निरीक्षक ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को विचाराधाीन संलग्न किया है।
विज्ञापन


पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। वर्तमाान में परमबीर सिंह महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी को भेजे 14 पन्नों के शिकायती पत्र में निरीक्षक घडगे ने दावा किया है कि वर्ष 2015-18 के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए परमबीर सिंह कई स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पत्र में निरीक्षक ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिंह के खिलाफ संदिग्ध भूमि सौदे, सरकारी आवास और उनके सुरक्षा कर्मियों के दुरुपयोग समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।


घडगे का कहना है कि जब सिंह शहर के पुलिस आयुक्त थे, उस दौरान वह बाजार पेठ पुलिस थाने में तैनात थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास भ्रष्टाचार के साक्ष्य हैं और जब मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तब मैं इन्हें पेश करूंगा। 

इस मामले में टिप्पणी के लिए परमबीर सिंह से उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed