फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Bomb Plot Foiled 2 ISIS Linked Suspects Caught Explosived Seized News in Hindi

Hyderabad: हैदराबाद में बम धमाके की साजिश नाकाम, आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध पकड़े गए; पुलिस की बड़ी कामयाबी

Mon, 19 May 2025 08:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 May 2025 08:11 AM IST
सार

हैदराबाद में रविवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दी गई। पुलिस को  दो आरोपियों सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के सऊदी अरब में आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंध होने का संदेह है। पुलिस ने संदिग्धों के पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमीनियम पाउडर सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
Hyderabad Bomb Plot Foiled 2 ISIS Linked Suspects Caught Explosived Seized News in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश को नाकाम कर दिया है। अभियान में आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विजयनगरम से सिराज और हैदराबाद से समीर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों कथित तौर पर शहर में एक डमी विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन


कथित तौर पर सिराज ने योजना के तहत विजयनगरम में विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। दोनों को सऊदी अरब स्थित ISIS मॉड्यूल से ऑर्डर मिल रहे थे। उन्हें हैदराबाद में धमाका करने के लिए तैयार किया जा रहा था। दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। संयुक्त अभियान में तेलंगाना काउंटर इंटेलिजेंस और आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस शामिल थे।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ी सख्ती
हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की संभावित मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पंजाब में गैंगस्टर हैप्पी पासियन से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जो पिछले साल दिसंबर में गुरदासपुर जिले में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी हुई थी
इससे पहले 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी। इस दौरान 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। सुरक्षा अधिकारियों ने आतंकियों की पहचान कर ली है। वे अभी भी फरार हैं। घटनास्थल से भागने के बाद उनका पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा बल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed