फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police department sent a proposal to the government to set up a detention center in Maharashtra

Maharashtra: डिटेंशन सेंटर बनाने के लिए पुलिस विभाग ने भेजा प्रस्ताव, जानें क्या है शिंदे सरकार की योजना

Sat, 27 Aug 2022 08:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र में अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए सरकार डिटेंशन सेंटर खोलने की योजना बना रही है। शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस बाबत महाराष्ट्र पुलिस विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया है। इस पर विचार करके सरकार अपनी मंजूरी देगी, जिसके बाद सेंटर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
police department sent a proposal to the government to set up a detention center in Maharashtra
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार राज्य में अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सख्त रुख अपना रही है। राज्य सरकार इन अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए महाराष्ट्र में डिटेंशन सेंटर खोलने की योजना बना रही है। शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस बाबत महाराष्ट्र पुलिस विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा है। अब सरकार राज्य में डिटेंशन सेंटर बना कर अवैध प्रवासियों को वहां शिफ्ट करने के पुलिस विभाग के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों में ज्यादातर अफ्रीका महाद्वीप के गरीब देशों और पड़ोसी देश बांग्लादेश के हैं। अधिकारी ने बताया कि इन विदेशियों में कई नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह और कई अन्य तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक बार राज्य में डिटेंशन सेंटर बनाकर अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों को वहां शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी, तब नवी मुंबई में एक डिटेंशन सेंटर का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन यह योजना अमल में नहीं लाई जा सकी थी। उन्होंने बताया तीन साल पहले ये विचार बना था। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग ने अपने ताजा प्रस्ताव में जगह की भी जानकारी दी है। सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद डिटेंशन सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि सेंटर की स्थापना में विदेशी नागरिकों के मानवाधिकारों का भी ध्यान रखा जाएगा। इन सेंटरों में विदेशी नागरिकों को खाना, चिकित्सा आदि प्राथमिक और बुनियादी सेवाएं दी जाएंगी। हालांकि स्थान की जानकारी अभी नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राज्य में बड़ी संख्या में विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विदेशी नागरिक पर्यटक, छात्र या व्यावसायिक वीजा पर मुंबई आते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी मुंबई में इस समय सात हजार से ज्यादा अफ्रीका महाद्वीप के नागरिक रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed