{"_id":"600749608ebc3e31c87ac7c1","slug":"police-could-not-convince-farmers-to-stop-tractor-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर रैली रोकने को किसानों को मना नहीं पाई पुलिस, फिर हो सकती है बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रैक्टर रैली रोकने को किसानों को मना नहीं पाई पुलिस, फिर हो सकती है बैठक
Wed, 20 Jan 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान...
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकालने पर अडे़ किसान नेताओं को दिल्ली, यूपी और हरियाणा की पुलिस मना नहीं पाई। पुलिस के आला अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई तकरीबन एक घंटे की बैठक में किसान नेताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा, मगर किसान नहीं माने। माना जा रहा है कि अगली बैठक एक या दो दिन फिर होगी।
विज्ञापन
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, हमने अधिकारियों से बताया है कि ट्रैक्टर दिल्ली में रिंग रोड पर ही चलेंगे और यह भरोसा भी दिया है कि यह रैली शांतिपूर्ण होगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि हम अपने फैसले पर फिर से विचार करें। इसके लिए एक और बैठक एक-दो दिन में होगी।
विज्ञापन
किसान नेता ने कहा, अभी ट्रैक्टर निकालने और दिल्ली की छह सीमाओं से किसान किस रास्ते से राजधानी में पहुंचेंगे, इस योजना को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। बैठक में विशेष पुलिस आयुक्त संजय सिंह और दीपेंद्र पाठक, दिल्ली, यूपी और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों और बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शनपाल, राजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह जैसे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन