{"_id":"5ae794ce4f1c1b76098b7526","slug":"police-complaint-against-pilots-and-operator-in-rahul-gandhi-turbulent-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के विमान में खराबी: पायलटों के खिलाफ मामला दर्ज, चार्टर्ड संगठन बोला- न हो राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल के विमान में खराबी: पायलटों के खिलाफ मामला दर्ज, चार्टर्ड संगठन बोला- न हो राजनीति
एजेंसी, मुंबई
Updated Tue, 01 May 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में आई खराबी के बाद पायलटों और ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का चार्टर्ड विमान संचालन संगठन ने विरोध किया है।
विज्ञापन
बिजनेस विमान संचालन संगठन (बीएओए) ने अपने बयान में कहा कि ऐसी किसी भी घटना का राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इससे चार्टर्ड प्लेनों के पूरे ऑपरेशन की सुरक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हमारे सदस्यों में से एक लगारे विमानन द्वारा संचालित चार्टर्ड फ्लाइट के इस मामले को लेकर हम काफी चिंतित हैं जिससे एक राजनेता यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
आपराधिक लापरवाही के लिए पायलटों और ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हवा में ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।
पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए परिस्थिति के अनुसार विमान को सुरक्षित उतारा। उसने कहा कि ऐसे मामलों की जांच के लिए केवल डीजीसीए जैसी संस्था ही अधिकृत है।
विज्ञापन