{"_id":"5fddaf0b8ebc3ecd67522a9a","slug":"police-caught-large-batch-of-drugs-in-sikkim-police-officer-with-five-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी गई, पुलिस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी गई, पुलिस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार
Sat, 19 Dec 2020 01:13 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ड्रग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्किम राज्य में ड्रग की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है और एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उप महानिरीक्षक प्रवीण गुरुंग ने बताया कि 10-14 लाख रुपये की खेप को पूर्वी सिक्किम जिले के सैमडोंग में बृहस्पतिवार को एक छापेमारी के दौरान जब्त किया गया।
विज्ञापन
इस खेप में 576 स्पैज्मो प्रोवोस्किन फाइलों के साथ 23,184 गोलियां थी। इसके अलावा एन 10 गोलियों की 100 फाइल और 52 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शूगर और 457 बोतल कफ सीरप था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सिक्किम पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शामिल है। ऐसा संदेह है कि वह राज्य में ड्रग लाने में मदद करता था।
विज्ञापन
पूर्वी सिक्किम जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद येलासिरी ने कहा कि राज्य में अब तक पकड़ी गई ड्रग की बड़ी खेपों में से यह एक है। पुलिस ने बताया कि ड्रग को एक टैक्सी में लाया जा रहा था। सबसे पहले इसे रंगपो जांच चौकी पर रोका गया और फिर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर टोपाखानी में रोका गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सैमडोंग में गिरफ्तार किया और एक घर से 3,684 खुली गोलियां, एन 10 की 380 गोलियां और 21.24 ग्राम ब्राउन शूगर और 1.30 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की। घर का इस्तेमाल ड्रगों को रखने के लिए किया जा रहा था।