फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police baton charged GJM supporters at Chowk Bazaar of Darjeeling west bengal

दार्जिलिंग में GJM समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Fri, 08 Sep 2017 02:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 08 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Police baton charged GJM supporters at Chowk Bazaar of Darjeeling west bengal
जीजेएम समर्थकों पर लाठीचार्ज - फोटो : ANI

दार्जिलिंग के चौक बाजार में पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों पर लाठी चार्ज किया जिसमें कई समर्थक घायल हो गए। बता दें कि  दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने बीते बुधवार को शांति रैली निकाली थी तो वहीं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के निष्कासित नेता विनय तामंग की अगुवाई में मोमबत्ती रैली निकाली थी।

विज्ञापन

 

  


पढ़ेंः- दार्जिलिंग: विमल गुरुंग समेत आठ शीर्ष नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इस बीच राज्य पुलिस ने मोर्चा पर दबाव बढ़ाते हुए उसके अध्यक्ष विमल गुरुंग, उनकी पत्नी आशा गुरुंग और महासचिव रोशन गिरि समेत आठ नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस ने बीते मंगलवार को गुरुंग के समर्थन में दार्जिलिंग में निकली एक रैली में शामिल दो मोर्चा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान इलाके में तनाव बना रहा। इन रैलियों को ध्यान में रखते हुए इलाके में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। 

पढ़ेंः-दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हालात एक बार फिर बिगड़ने का अंदेशा

बता दें कि अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग को लेकर दार्जिलिंग में करीब तीन महीने से अनिश्चिकालीन बंद है। तकरीबन ढाई महीने से जारी विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने से कई लोगों की जान जा चुकी है। दार्जिलिंग में लगातार हो रहे प्रदर्शन की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


देखें वीडियोः- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed