{"_id":"633cf39ade93b47f8b25b441","slug":"police-arrested-three-doctors-in-case-of-death-of-woman-and-newborn-during-delivery-in-palakkad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: डॉक्टरों पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, तीन डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: डॉक्टरों पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, तीन डॉक्टर गिरफ्तार
Wed, 05 Oct 2022 08:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:40 AM IST
सार
महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित करने की मांग की थी। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
पलक्कड़ के थंगम अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। तीनों डॉक्टरों पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।
एनएनआई के मुताबिक, प्रसव पीड़ा होने पर चित्तूर थाथमंगलम निवासी रंजीत की पत्नी ऐश्वर्या को थंगम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऐश्वर्या और नवजात शिशु की मौत हो गई। यह घटना जुलाई माह के पहले सप्ताह में हुई। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रबंधकों के खिलाफ फूट पड़ा। परिजनों ने मौके पर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। प्रशासन ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया। मेडिकल बोर्ड ने जांच कर दो दिन पहले हुई एक बैठक में स्वास्थ्य विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
रिपोर्ट के आधार पर पलक्कड़ टाउन साउथ पुलिस ने तीनों डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉ. अजित, डॉ. नीला और डॉ. प्रियदर्शिनी को गिरफ्तार कर लिया।