{"_id":"5e290e238ebc3e4b22073ac8","slug":"police-arrested-rss-worker-prabesh-on-charges-of-hurling-bombs-at-police-picket-in-kannur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: आरएसएस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: आरएसएस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का है आरोप
Thu, 23 Jan 2020 08:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता प्रबेश को गिरफ्तार किया है। उसपर 21 जनवरी को कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का आरोप है। उसे तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Kerala: Police arrested Prabesh, a Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) worker on charges of hurling bombs at a police picket near RSS office in Kannur, on January 21. He was arrested from Coimbatore in Tamil Nadu.
— ANI (@ANI) January 23, 2020विज्ञापन
कोडाक्कलम में पालपरमबाथ हाउस से प्रबेश को कोयंबटूर से कथिरूर के सब-इंस्पेक्टर एम नीजीश ने सिविल पुलिस अधिकारियों जोशिथ और बिजेश के साथ गिरफ्तार किया है। नीजीश ने प्रबेश की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह बम धमाका 16 जनवरी सुबह तड़के लगभग एक बजे हुआ था।
विज्ञापन
यह एक स्टील बम था दो नयानार रोड पर फटा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका असली लक्ष्य पुलिस पिकेट चौकी नहीं बल्कि मनोज सेवा केंद्र था। यह उसकी वहां राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा करने की कोशिश थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज सेवा केंद्र कथिरूर में आरएसएस का कार्यालय है। नीजीश ने कहा, 'यह हमला दो कारणों की वजह से किया गया था। पहला उसे पुलिस से दिक्कत थी और वह उन्हें डराने के लिए यह हमला करना चाहता था। दूसरा कारण यह था कि वह इसे सीपीआई का हमला बताकर राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा करना चाहता था। वह शराब के नशे में पूरी तरह से चूर था। पुलिस से शिकायत मिलने के बाद हमने मामले को अपने हाथ में ले लिया। आरोपी पर पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।'