फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police and security forces will be able to install red and blue light

लाल बत्ती और नीली बत्ती लगा सकेंगे पुलिस और सुरक्षाबल

Sun, 07 May 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा Updated Sun, 07 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Police and security forces will be able to install red and blue light
वीआईपी कल्चर - फोटो : Demo Pic

वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए पिछले महीने कुछ आपातकालीन वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों से बत्तियां हटाने का फैसला लिया गया था। लेकिन कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस, रक्षा और अर्धसैन्य बलों समेत तमाम आपातकालीन वाहनों पर लाल, नीली और सफेद बत्ती लगाने की अनुमति दे दी गई है। 

विज्ञापन


सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है केंद्र सरकार यह स्पष्ट करना चाहती है कि ड्यूटी पर तैनात वाहन जैसे कि आपतकालीन और आपदा प्रबंधन के लिए निर्धारित वाहनों को लाल, नीली और सफेद  बत्तियों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन


ऐसे वाहनों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा गया है कि इसमें कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए, आग पर काबू पाने के लिए और पुलिस, रक्षा बलों या अर्धसैन्य बलों जैसे कार्य शामिल है। इस नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि भूकंप, बाढ़, लैंड स्लाइड, चक्रवात, सूनामी और मानव निर्मित आपदाएं जैसे कि परमाणु आपदा, रासायनिक आपदा समेत प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भी ऐसी बत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने और लाल बत्ती के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 में संशोधन करावकर 1 मई से देशभर में आपतकालीन वाहनों को छोड़कर बाकी गाड़ियों पर बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed