{"_id":"5c18065cbdec2256cb723be7","slug":"police-allowed-four-transgenders-to-worship-at-sabarimala-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार किन्नरों को दी सबरीमाला मंदिर में पूजा करने की इजाजत, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस ने चार किन्नरों को दी सबरीमाला मंदिर में पूजा करने की इजाजत, देखें वीडियो
Tue, 18 Dec 2018 01:56 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
- फोटो : PTI
सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यपा की पूजा के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को चार किन्नरों को मंजूरी दे दी है। चार में से एक किन्नर अनन्या ने बताया कि पुलिस प्रशासन से मंदिर जाने और पूजा करने को मंजूरी दिए जाने पर चारों ही काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। वह जल्द ही सबरीमाला के लिए प्रस्थान करेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इस दौरान पर पुरुषों के पोशाक पहनने के बजाये साड़ी में ही मंदिर जाएंगी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
#WATCH Kerala: A transgender delegation which was stopped from entering #Sabarimala temple by police on 16 December has been granted permission after discussions with the chief priest. pic.twitter.com/3S9n4453Po
— ANI (@ANI) December 18, 2018
इससे पहले रविवार को पुलिस ने सबरीमाला मंदिर से करीब 60 किमी पहले कानूनी अड़चनों की बात कहकर वापस लौटा दिया था। इसके बाद इन्होंने राज्य के डीजीपी ए हेमचंद्रन, केरल हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त प्रर्यवेक्षक समिति और पुलिस महानिदेशक मनोज से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डीजीपी ने कहा कि चारों ही ट्रांसजेंडरों ने उनसे व अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी।
‘जहां तक मैं समझता हूं सबरीमाला में ट्रांसजेंडरों को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, केवल सुरक्षा ही चिंता का विषय है। उन्हें उचित समय पर मंदिर जाना चाहिए। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। वहां ड्यूटी में मौजूद पुलिस वालों को भय था कि ट्रांसजेंडरों को कहीं किशोरी न समझ लिया जाए।’