फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police action for covid 19 lockdown violation led to 12 deaths claims research

रिपोर्ट में दावा, लॉकडाउन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की वजह से गई 12 लोगों की जान

Tue, 26 May 2020 11:27 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police action for covid 19 lockdown violation led to 12 deaths claims research
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रीय लॉकडाउन के पहले पांच हफ्तों के दौरान प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के लिए सार्वजनिक रूप से पीटे गए 12 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


एक गैर-सरकारी संगठन कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर 25 मार्च से 30 अप्रैल तक हुई मौतों के मामले में अध्ययन किया था। इसमें उसने पाया कि 12 में से तीन मौतें आत्महत्या हैं, जो सार्वजनिक पिटाई की वजह से अपमानित महसूस किए जाने के कारण हुईं। इनमें उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में हुई तीन मौत के मामले शामिल हैं। अध्ययन में मध्यप्रदेश में दो जबकि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक मौत की जानकारी भी सामने आई। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सीएचआरआई के कार्यक्रम प्रमुख (पुलिस सुधार) ने कहा, 'मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इन मौतों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि इन 12 मौतों के अलावा, विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों की भी पुलिस हिरासत में मौत हुई है। यह तीनों मामले क्रमश: आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के थे। इन तीन मामलों में से दो में पीड़ित लॉकडाउन से संबंधित अपराधों के लिए हिरासत में लिए गए थे। सीएचआरआई ने इन 15 मौतों की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक याचिका भी भेजी है।

हालांकि इस पूरी रिपोर्ट को अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने नकार दिया है और ऐसी किसी भी तरह की घटना से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed