फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PoK is part of India : PM

पीएम मोदी का पाक को दो टूक जवाब, कश्मीर ही नहीं pok भी भारत का हिस्सा

Sat, 13 Aug 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
PoK is part of India : PM
narendra modi - फोटो : PTI
कश्मीर मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को दोटूक अंदाज में खरी-खरी सुनाई है। कश्मीर में जारी अशांति पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने न सिर्फ कश्मीर को भारत को अभिन्न अंग बताया, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने लगे हाथ पीओके और बलुचिस्तान में हो रही ज्यादतियों को विश्व मंच पर लाने की जरूरत बताई। उन्होंने विदेश मंत्रालय को दुनिया भर में पीओके के लोगों से संपर्क साध कर उन पर हो रहे अत्याचारों को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया। बैठक में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर मामले में सभी दलों से मिले साथ का आभार भी जताया। गौरतलब है कि राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान पर अब कश्मीर पर नहीं सिर्फ पीओके पर ही बात होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत से कश्मीर को अलग नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम ने कहा कि जब हम जम्मू कश्मीर की बात करते हैं तो इसमें जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और पीओके भी शामिल है। पीओके पर भारत का अधिकार है। पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया को हकीकत पता है। दुनिया जानती है कि आतंकवाद को कहां से प्रोत्साहन मिलता है।

कश्मीर समस्या की जड़ सीमा पार आतंकवाद है। दुनिया कभी उसके दुष्प्रचार को स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर में आतंक का खेल शुरू होने के बाद 34000 एके 47 राइफल, 5000 से ज्यादा ग्रेनेड लांचर, 90 लाइट मशीनगन, 12000 पिस्तौल बरामद होने और पाकिस्तान से भेजे गए 5000 आतंकियों के मारे जाने की चर्चा की।

 

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने पर फैसला नहीं

PoK is part of India : PM
Mulayam
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर में जारी हिंसा में हुई मौतों, अशांति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के बावजूद ज्यादातर कश्मीरी अमन चैन चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वास बहाली के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। कश्मीरियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए तीव्र प्रयास किया जाएगा। मगर इसके लिए कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुलायम बोले पाक से निपटना है तो चीन से निपटो
सर्वदलीय बैठक में सपा प्रमुख ने समस्या की जड़ चीन को बताया। उन्होंने चीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को भी चीन से ही शह मिल रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान भारत की ताकत के आगे कुछ भी नहीं है। समस्या से निपटने के लिए भारत को चीन से निपटना होगा। वह चीन ही है जो भारत के खिलाफ साजिश के तहत पाकिस्तान को हर संभव मदद दे रहा है। 

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने पर फैसला नहीं
बैठक की जानकारी देने आए गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कई दलों ने कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की मांग की। सरकार ने कहा है कि इसके लिए वह राज्य की मुख्यमंत्री के संपर्क में है। हालात सामान्य होने पर इस मांग पर विचार किया जाएगा।

पैलेट गन के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल
कई दलों के नेताओं ने कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग की। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले की पहले ही समीक्षा हो रही है। सुरक्षा बल वैसे भी हर मामले में पूरा संयम बरत रहे हैं। यही कारण है कि घायल होने वालों में आम नागरिक से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed