{"_id":"5dccad258ebc3e5b2743296d","slug":"poisonous-gas-leak-from-shrimp-processing-plant-in-baleshwar-odisha-many-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के बालेश्वर में झींगा प्रसंस्करण संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव, 80 बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के बालेश्वर में झींगा प्रसंस्करण संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव, 80 बीमार
Thu, 14 Nov 2019 07:08 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालेश्वर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालेश्वर (ओडिशा)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गैस रिसाव से बीमार हुए लोग
- फोटो : एएनआई
ओडिशा के बालेश्वर जिले के खांटापाड़ा इलाके में बुधवार शाम झींगा प्रसंस्करण संयंत्र (प्रॉन प्रोसेसिंग प्लांट) से विषाक्त गैस रिसने के बाद 80 लोग बीमार पड़ गए। इनमें ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं। मामले में फैक्ट्री के तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Odisha: Several workers were admitted to hospital allegedly due to a gas leak at a prawn processing unit in Balasore, yesterday. pic.twitter.com/ChzZ2rWDxy
— ANI (@ANI) November 14, 2019
विज्ञापन
ओडिशा के डीजीपी बिजय कुमार शर्मा ने बताया, घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री के तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच में सहायता के लिए भुवनेश्वर से विशेष फॉरेंसिक दल रवाना किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना रात करीब आठ बजे हुई, जब पानापाना में स्थित संयंत्र से संभवत: अमोनिया गैस लीक हुई। उसके बाद जो लोग उसके प्रभाव में आए उनमें ज्यादातर संयंत्र के कर्मचारी थे और उन्होंने सांस लेने में समस्या की शिकायत की।
उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदेह है कि संयंत्र में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। आगे की जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।' अधिकारी ने कहा कि प्रभावित लोगों को खांटापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिनमें से 50 लोगों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में भेज दिया गया।
बालेश्वर से अग्निशमन विभाग के कर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग 16 के निकट घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर है। चिकित्सकों ने कहा कि हालात नियंत्रण में है और कई प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा रही है।