{"_id":"5a86bf6d4f1c1b9b248b561f","slug":"pnb-scam-will-go-up-to-rs-30-000-crore-says-congress-leader-randeep-surjewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का दावा- 30 हजार करोड़ से ज्यादा का है PNB फ्रॉड, भाजपा का पलटवार- UPA राज का है घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का दावा- 30 हजार करोड़ से ज्यादा का है PNB फ्रॉड, भाजपा का पलटवार- UPA राज का है घोटाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि 'यह घोटला 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का है। यही नहीं इससे अब तक 7000 हजार करोड़ के शेयर गिर चुके हैं।'
उन्होंने आगे बताया 'पीएनबी शेयर में सरकार का हिस्सा 57 फीसदी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने माना है कि मामले में अबतक 293 लैटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) जारी किए जा चुके थे। सरकार को इस घोटाले की जानकारी मई 2015 से ही थी।'
कांग्रेस के दावे पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे एकबार फिर से यूपीए सरकार के कार्यकाल का घोटाला करार दिया।
एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'घोटाला 2011 से चल रहा था। यूपीए के दौरान घोटाले की भनक क्यों नहीं लगी। एनडीए की चौकसी के बाद मामला पूरी तरह सामने आया।'
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 'ये बैंक का घोटाला है सरकार का नहीं। बैंक और सरकार के घोटाले में फर्क समझें। बैंक ने गलत कर्ज दिया लेकिन सरकार ने अपनी जगह सही कार्रवाई की है।'
गौरतलब है कि कारोबारी नीरव मोदी पर करीब 114 अरब रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और बताया जा रहा है कि 17 बैंकों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का और भी घपला किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा।

It is the alertness of the NDA govt which has brought this scam into light. All the NPAs, the wrongful distribution of loans, amongst others were all passed down to us by the UPA Govt. This is a scam by the bank & not the govt: Prakash Javadekar #PNBFraudCase pic.twitter.com/APu2VycPu4
— ANI (@ANI) February 16, 2018