फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB SCAM: Mehul Choksi told his compulsion to cbi that why he can not come to India

PNB SCAM: लीजिए मेहुल चोकसी ने भी बता दी मजबूरी, नहीं आ सकते भारत

Fri, 09 Mar 2018 03:14 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
PNB SCAM: Mehul Choksi told his compulsion to cbi that why he can not come to India
मेहुल चोकसी
पीएनबी बैंक के साथ धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल भाई चोकसी ने भी सीबीआई को ई-मेल से अपना जवाब भेज दिया है। चोकसी ने कहा है कि उनका भारत आना असंभव है। इसकी उन्होंने दो बड़ी वजह भी बताई है। पहली तो यह कि भारत सरकार ने उनके पासपोर्ट को रद्द कर दिया है और दूसरा कारण उनके स्वाथ्य से जुड़ा है। धोखाधड़ी के आरोपी ज्वेलर्स प्रमोटर ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वह अपना इलाज कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अपने सात पेज के जवाब में मेहुल चोकसी ने तमाम बातें कही हैं, लेकिन लब्बोलुआब यही है कि वह सीबीआई के नोटिस के जवाब में भारत नहीं आएंगे। सीबीआई ने चोकसी को मेल कर उनसे भारत आने, जांच में सहयोग करने का नोटिस भेजा था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार इसका जवाब मेहुल चोकसी ने बड़े विस्तार से दिया है। 
विज्ञापन


चोकसी ने कहा कि उन्हें पासपोर्ट कार्यालय से भेजा गया 16 फरवरी 2018 का मेल प्राप्त हुआ। इसमें सुरक्षा को खतरा का कारण बताते हुए उन्हें उनका पासपोर्ट रद्द किए जाने की सूचना दी गई। चोकसी ने पत्र में कहा कि  इसके बाद उन्होंने मुंबई के क्षेत्रीय कार्यालय से सुरक्षा के लिए खतरा जैसे कारण पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं पा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्वास्थ्य का उल्लेख करते हुए चोकसी ने कहा कि उन्हें दिल की बीमारी है। वह अस्वस्थ हैं और अपना इलाज कराने जा रहे हैं। दोनों कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका भारत आना असंभव है।

उल्टे डांट रहे हैं मेहुल भाई चोकसी 

गीतांजलि ज्वेलर्स की ढिठाई भी गजब की है। वह अपने मेल में गजब की नसीहत दे रहे हैं। चोकसी का कहना है कि भारत में मीडिया ट्रायल चल रहा है। राजनीतिक दल इस मुद्दे का जमकर राजनीतिकरण कर रहे हैं। वह इसे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मूलभूत अधिकारों के खिलाफ बता रहे हैं।

उन्हें विभिन्न जांच एजेंसियों का रवैय्या भी कानून के विरुद्ध नजर आ रहा है। मेहुल चोकसी के इस रवैय्ये से सीबीआई काफी हैरान है। सीबीआई अब तक मेहुल चोकसी और नीरव मोदी समेत अन्य को तीन बार सम्मन भेज चुकी है। 

मजाक बना रहे हैं मेहुल चोकसी, मोदी

PNB SCAM: Mehul Choksi told his compulsion to cbi that why he can not come to India
मेहुल चोकसी और नीरव मोदी
मजाक बना रहे हैं मेहुल चोकसी, मोदी

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल का कहना है कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। वह अभियुक्त हैं। उनकी यह वैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि चल रही जांच में सहयोग करें। उन्हें आकर भारत की अदालत में अपनी बात कहनी चाहिए। लेकिन सीबीआई के बार-बार के नोटिस का मजाक उड़ा रहे हैं।

मेल में जो मन कर रहा है लिख रहे हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि ये आरोपी अपना पता तक नहीं बता रहे हैं। मेल में इसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं कि वह कहां हैं, किस देश में या स्थान पर हैं।

पकड़े तो जाएंगे

सीबीआई के प्रवक्ता को भरोसा है कि देर ही सही पकड़े तो जाएंगे। जांच चल रही है यदि वे सहयोग नहीं कर रहे हैं तो कोई बात नहीं। जांच एजेंसिंयां अपना काम करेंगी। उनकी पड़ताल जारी है। इसके साथ-साथ इंटरपोल से भी उन्हें कहीं भी दिखाई पड़ने पर गिरफ्तार करने और सूचित करने के लिए मदद मांगी गई है।

अभिषेक दयाल का कहना है कि वह जब भी अपने बिल से बाहर आएंगे, कहीं भी आने जाने की कोशिश करेंगे तो इंटरपोल की गिरफ्त में आ जाएंगे। अभी की प्रक्रिया तो यही है। इसके अलावा मामले की जांच चल रही है। सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियां भारतीय कानून के दायरे में रहकर अपना काम कर रही हैं।

ऐसे ही नचा रहे थे विजय माल्या

9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी विजय माल्या भी इसी तरह भारतीय एजेंसियों को नचा रहे थे। पासपोर्ट रद्द होने से लेकर जांच में सहयोग करने की नोटिसों के जवाब में जांच एजेंसियां डाल-डाल तो विजय माल्या पात-पात चल रहे थे। माल्या की तरह ही सीबीआई के अधिकारी मानते हैं कि नीरव मोदी का मामला भी पेंचीदा, लंबे समय तक खिंचने वाला बनता जा रहा है। 

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, एमी मोदी और नीरव के भाई निशाल मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के  साथ 12,600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य भारतीय एजेंसियां इस प्रकरण की जांच कर रही हैं और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed