{"_id":"5ac224d14f1c1bbc618b5091","slug":"pnb-scam-case-cbi-started-questioning-seniors-officers-of-indian-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNBScam: सीबीआई ने BOI, एक्सिस और इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNBScam: सीबीआई ने BOI, एक्सिस और इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों से की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाला में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। पिछले दो दिनों में सीबीआई ने पीएनबी के अलावा कई बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछ-ताछ की है। इस मामले में सीबीआई उन बैंकों के कर्मचारियों से ज्यादा पूछताछ कर रही है जिन बैंकों के ओवरसीज ब्रांच हैं और जो पीएनबी के एलओयू मामले से संबंधित हैं।
इन बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक के पांच अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई ने इन बैंकों के जीएम और डीजीएम स्तर के अधिकारियों को तलब किया और पूछताछ की। ये वो अधिकारी हैं जो इन बैंकों में इंटरनेशनल ऑपरेशन के इंचार्ज और खंजाची हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 127 अरब रुपये के घोटाले के संबंध में सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) 35 बैंकों के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ करने की बात कही थी। इस सिलसिले में पिछले दिनों भी एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एसएफआईओ के ऑफिस में पेश हुए थे।
विज्ञापन
डायमंड कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को करीब 12,622 अरब रुपये का महाघोटाला किया है। महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील किया गया है। जबकि इस मामले में पीएनबी, एक्सिस, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक के अधिकारी भी लपेटे में आए हैं।