फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB Scam: All pending proceedings against fugitive Mehul Choksi will remain in cold storage till he is fit

पीएनबी घोटाला: भगोड़े मेहुल चोकसी के फिट होने तक उसके खिलाफ सभी लंबित कार्यवाही ठंडे बस्ते में रहेंगी

Wed, 14 Jul 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 06:32 AM IST
सार

  • मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा, डोमिनिकन हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कानून की सत्ता को बरकरार रखा है। हमारी दलील थी कि एक आरोपी को भी उसके पसंद के डॉक्टर से इलाज कराने का अधिकार है। मेहुल को त्रिनिडाड भेजे जाने का प्रस्ताव था लेकिन हमने एंटीगुआ में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की जिसे स्वीकार कर लिया गया।

विज्ञापन
PNB Scam: All pending proceedings against fugitive Mehul Choksi will remain in cold storage till he is fit
मेहुल चोकसी - फोटो : Dominica NewsOnline

विस्तार

पीएनबी से साढ़े 13 हजार करोड़ के घोटाले में भगोड़ा घोषित  हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील ने मंगलवार को कहा, जब मेहुल पूरी तरह फिट नहीं हो जाते, उसके खिलाफ सभी लंबित कार्यवाही ठंडे बस्ते में रहेंगी।

विज्ञापन


डोमिनिका हाईकोर्ट ने सोमवार को बीमारी का इलाज कराने के लिए मेहुल चोकसी को एंटीगुआ जाने के लिए जमानत दी है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा, डोमिनिकन हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कानून की सत्ता को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


हमारी दलील थी कि एक आरोपी को भी उसके पसंद के डॉक्टर से इलाज कराने का अधिकार है। मेहुल को त्रिनिडाड भेजे जाने का प्रस्ताव था लेकिन हमने एंटीगुआ में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब जब तक मेहुल के पूरी तरह फिट होने का सर्टिफिकेट नहीं पेश किया जाता उसके खिलाफ लंबित सभी मामलों की सुनवाई ठंडे बस्ते में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मेहुल चोकसी ने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके अलावा उसने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का भी आग्रह किया था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। पहले इस याचिका पर सुनवाई 23 जुलाई को होनी थी। उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed