{"_id":"6137e26533071e564d51459a","slug":"pnb-scam-all-non-bailable-warrants-against-nirav-modi-brother-in-law-mayank-mehta-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के जीजा मयंक मेहता के खिलाफ सभी गैर जमानती वारंट रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के जीजा मयंक मेहता के खिलाफ सभी गैर जमानती वारंट रद्द
Wed, 08 Sep 2021 03:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:36 AM IST
सार
- अदालत ने मयंक मेहता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ सहयोग करने और देश छोड़ने से पहले एजेंसी को जानकारी देने के लिए कहा है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में विशेष अदालत ने सरकारी गवाह बनने के कारण भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के जीजा मयंक मेहता के खिलाफ जारी सभी गैर जमानती वारंट रद्द कर दिए।
विज्ञापन
अदालत के सामने मंगलवार को मयंक के पेश होने के बाद ये वारंट रद्द किए गए हैं। अदालत ने अब मयंक मेहता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ सहयोग करने और देश छोड़ने से पहले एजेंसी को जानकारी देने के लिए भी कहा है। इस साल की शुरुआत में, बेल्जियम की नागरिक नीरव मोदी की बहन पूरबी मोदी और ब्रिटिश नागरिक उसके जीजा मयंक मेहता ने जांच में सहयोग करने करने के लिए सरकारी गवाह बनने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
दोनों ने कुल 579 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने में ईडी की मदद की। इनमें न्यूयॉर्क में दो फ्लैट और मुंबई और लंदन में एक-एक फ्लैट के अलावा दो स्विस बैंक अकाउंट और एक मुंबई के बैंक के खाते थे।
विज्ञापन