{"_id":"5a8446994f1c1b8e268ba11e","slug":"pnb-fraud-know-everything-about-accused-billionaire-nirav-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है PNB धोखाधड़ी के आरोपी अरबपति कारोबारी नीरव मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए कौन है PNB धोखाधड़ी के आरोपी अरबपति कारोबारी नीरव मोदी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी के आरोपी 48 वर्षीय नीरव मोदी दुनिया की डायमंड कैपिटल कहे जाने बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
तीसरी पीढ़ी के यह कारोबारी कभी ज्वेलरी डिजाइनर नहीं बनना चाहते थे। उनकी इच्छा थी संगीत में नाम कमाने की, क्योंकि उन्हें लगता था कि इसके जरिए लोगों को अंदर बदलाव लाया जा सकता है, लेकिन एक दोस्त के कहने पर उन्होंने पहली ज्वेलरी डिजाइन की और उसकी खुशी देखकर उन्हें इसी काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
उस दोस्त के कहने पर उन्होंने जो पहली इयरिंग्स डिजाइन की थी, उसमें जड़े हीरों की तलाश में कई शहरों में भटके और उनकी खोज पूरी हुई मॉस्को में। उन हीरों को देखकर उनके दोस्त की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहीं से उनके डिजाइनर बनने की कहानी शुरू हुई। आज वे उस एकमात्र भारतीय ज्वेलरी ब्रांड के मालिक है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है।
विज्ञापन
उनके डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देशी धनकुबेरों की पत्नियों के शरीर की शोभा बढ़ाते हैं। उनके द्वारा डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस 2010 में हुई नीलामी में 16.29 करोड़ में बिका था, जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।
अमेरिका के मशहूर वार्टन स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले नीरव मोदी के नाम से उनका ज्वेलरी ब्रांड इतना मशहूर है कि उसके दम पर वे फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की 2017 की सूची में 84वें नंबर पर मौजूद हैं। उनकी माली हैसियत 1.73 अरब डॉलर (लगभग 110 अरब रुपये) है और उनकी कंपनी का राजस्व 2.3 अरब डॉलर (लगभग149 अरब रुपये) है।
उन्होंने अपने नाम से ज्वेलरी ब्रांड की स्थापना 2010 में की थी। दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई, लंदन और हांगकांग सहित पूरी दुनिया में उनके 16 ज्वेलरी स्टोर हैं। वर्ष 2015 तक वे 100 स्टोर खोलना चाहते हैं।