फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB fraud case: Nirav Modi Property worth Rs 1800 crore has been seized

नीरव की जब्त हो चुकी है 1800 करोड़ की संपत्ति, पिछले साल हो गया था फरार

Thu, 21 Mar 2019 12:11 AM IST
vivek shukla एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
PNB fraud case: Nirav Modi Property worth Rs 1800 crore has been seized
नीरव मोदी (फाइल)

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने नीरव पर शिकंजा कसना शुरू किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


नीरव के नवी मुंबई में अवैध रूप से समुद्र किनारे बने बंगले को पिछले दिनों विस्फोट से उड़ा दिया गया था। 30 हजार स्क्वॉयर फीट के इस बंगले की कीमत करोड़ों बताई जा रही थी। नीरव पिछले साल जनवरी में देश छोड़कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


हाल में उसे लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया था।  गौरतलब है कि भारतीय अधिकारियों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। फिर भी वह लंदन में बिजनेस चला रहा है। उसने खुद को ब्रिटेन के कंपनी कार्यालय में घड़ियों, आभूषणों के थोक कारोबारी और खुदरा विक्रेता के तौर पर पंजीकृत कराया है। लंदन में नीरव को नेशनल इंश्योरेंस नंबर भी जारी किया गया है, जिसके तहत वह यहां वैध तरीके से न केवल बिजनेस कर सकता है, बल्कि ब्रिटिश बैंक के अकाउंट भी इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट में नीरव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 80 लाख पाउंड (करीब 72 करोड़ रुपये) के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए वह हर महीने अपार्टमेंट का 17 हजार पाउंड (करीब 15.5 लाख रुपये) किराया चुका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed