फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB changed the rules to withdraw money from ATMs, know what are the new rules

पीएनबी ने एटीएम से पैसे निकालने के नियम बदले, जानिए क्या हैं नए नियम

Sun, 29 Nov 2020 12:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
PNB changed the rules to withdraw money from ATMs, know what are the new rules
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तौर तरीकों में बदलाव करने जा रहा है। अगर आपका खाता भी पंजाब नेशनल बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए बताते हैं कि क्या बदलाव कर रहा है पीएनबी...

विज्ञापन


बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। फ्रॉड्स के मामले बढ़ते देख पीएनबी ने अपने ग्राहकों के हित में एटीएम से पैसे निकालने को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम लागू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर से लागू होगी। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 एटीएम से एक बार में 10,000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब ओटीपी प्रणाली आधारित होगी। यानी कि इन घंटों में 10 हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकालने के लिए पीएनबी ग्राहकों को ओटीपी की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ ले जाना न भूलें। 

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जोकि 1 अप्रैल, 2020 से प्रभाव में आया है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 एटीएम पर ही लागू होगा। यानी ओटीपी आधारित कैश निकासी सुविधा पीएनबी डेबिट/एटीएम कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed