फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pmo unhappy to CIC on modi's degree matter

मोदी की डिग्री मामले में आयोग की 'सक्रियता' से पीएमओ नाखुश

Thu, 05 May 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Pmo unhappy to CIC on modi's degree matter

नरेन्द्र मोदी के डिग्री के मामले में सीधे गुजरात यूनिवर्सिटी और पीएमओ को आदेश देकर सूचना आयोग ही सवालों के घेरे में आ गया है। सूत्रों की मानें तो आयोग की इस अतिसक्रियता से पीएमओ नाराज है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि आयोग ने इस मामले में नियमों से परे जाकर आदेश जारी कर दिया। इसको लेकर भी उस पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक चिट्ठी पर सूचना आयुक्त श्रीधर अचर्यालु ने पीएमओ और गुजरात विश्वविद्यालय को मोदी की डिग्री और उनकी सारी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा था। 
विज्ञापन


जिसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय ने मोदी की एमए और दिल्‍ली विश्वविद्यालय ने उनकी बीए की डिग्री सार्वजनिक कर दी। सूचना आयोग के इसी आदेश पर अब सवाल खड़े हो गए हैं, आयोग ने केजरीवाल की एक चिट्ठी के बाद मोदी की डिग्रियों से संबंधित आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी को ही आवेदन मानकर जारी कर दिए आदेश

Pmo unhappy to CIC on modi's degree matter
केजरीवाल

आरटीआई विशेषज्ञों के अनुसार पीएम से जुड़े मामलों में केवल मुख्य सूचना आयुक्त ही आदेश जारी कर सकते हैं, यहां इस नियम का पालन नहीं किया गया और सूचना आयुक्त श्रीधर ने अपने स्तर पर ही आदेश जारी कर दिए।

सवाल यह भी है कि कैसे आयोग ने एक चिट्ठी पर ही इतनी तेजी से कार्रवाई करते हुए पीएम से जुड़ी सूचनाएं सावर्जनिक करने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा सूचना आयुक्त ने जिस तरह गुजरात यूनिवर्सिटी को आदेश जारी किए उस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

गुजरात विश्वविद्यालय राज्य सूचना आयोग के तहत आता है ऐसे में आदेश वहीं से जारी होने चाहिए थे। पीएमओ की नाराजगी इस बात पर भी है कि आयोग ने अरविंद केजरीवाल को निजी तौर पर विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके एक खत पर ही तुरंत कार्रवाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed