फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMLA case: ED claims Raut got Rs 1 crore as 'proceeds of crime'; Sena MP cries 'political vendetta'

PMLA Case: ईडी ने कोर्ट में कहा, संजय राउत ने अलीबाग में प्लॉट खरीदने के लिए दिए थे तीन करोड़ नकद

Wed, 03 Aug 2022 10:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 03 Aug 2022 10:17 PM IST
सार

60 वर्षीय संजय राउत को रविवार देर रात के तुरंत बाद दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
PMLA case: ED claims Raut got Rs 1 crore as 'proceeds of crime'; Sena MP cries 'political vendetta'
संजय राउत - फोटो : PTI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके परिवार को मुंबई में पात्रा चॉल परियोजना में अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की आय मिली थी। ईडी ने यह दावा उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी और कथित सहयोगियों से संबंधित वित्तीय संपत्ति लेनदेन में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की हिरासत की मांग करते हुए किया। हालांकि, संजय राउत ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप अस्पष्ट हैं और राजनीतिक प्रतिशोध से लगाए गए हैं।

विज्ञापन


भूखंड खरीद के लिए तीन करोड़ नकद दिए 
साथ ही ईडी अधिकारियों का कहा कि उसने कल (मंगलवार) मुंबई में दो स्थानों पर छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि संजय राउत ने अलीबाग में 10 भूखंडों के लिए विक्रेताओं को तीन करोड़ रुपये नकद में दिए थे। ईडी ने कहा कि एचडीआईएल के पूर्व लेखाकार का भी बयान आज दर्ज किया गया। राउत के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के अलावा राउत को प्रवीण राउत से बड़ी रकम नकद मिली थी। अलीबाग और मुंबई में फ्लैटों की खरीद में इस पैसे का इस्तेमाल हुआ था। 
विज्ञापन


विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने बाद में शिवसेना नेता को चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा था। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय राउत को रविवार देर रात के तुरंत बाद दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया और आठ दिन की हिरासत की मांगी थी। हालांकि, न्यायाधीश ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 4 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के ठाणे प्रमुख केदार पर केस 
ठाणे जिले के शिवसेना प्रमुख केदार दिघे और दोस्त रोहित पर मुंबई पुलिस ने धमकी और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस के मुताबिक, 23 साल की पीड़िता मुंबई के शीर्ष होटल में काम करती है। उसने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले रोहित होटल में ठहरा था, तब उसने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद केदार ने फोन करके पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने 1 अगस्त को केस दर्ज कराया। पुलिस ने दिघे के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और रोहित पर धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। 31 जुलाई को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केदार को ठाणे जिले में पार्टी का नया प्रमुख बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed