{"_id":"5dd1a9228ebc3e5494743d96","slug":"pmc-bank-scam-eow-searched-house-of-rajneet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक घोटाला : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे रजनीत सिंह की घर की तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक घोटाला : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे रजनीत सिंह की घर की तलाशी
Mon, 18 Nov 2019 01:40 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में भाजपा के पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह के बेटे रजनीत सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार को उनके फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी से पहले पीएमसी बैंक के निदेशक रजनीत को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद चार अधिकारियों का दल उन्हें उनके फ्लैट पर लेकर गया और एक घंटे तक वहां की तलाशी ली। इस दौरान सिंह के परिजनों को बाहर इंतजार करने को कहा। तलाशी में फ्लैट से क्या कुछ बरामद हुआ है इसका खुलासा नहीं किया गया है। रजनीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही 4355 करोड़ के घोटाले में अब तक कुल नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन