फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM-Yuva Mentorship Scheme 75 writers will get award Ministry of Education announced the name

पीएम-युवा मेंटरशिप योजना: 75 लेखकों को मिलेगा पुरस्कार, शिक्षा मंत्रालय ने नाम की घोषणा की

Sun, 26 Dec 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Dec 2021 07:14 AM IST
सार

प्रतियोगिता के माध्यम से 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों के लिए छात्रवृत्ति-सह-परामर्श योजना के लिए 75 लेखकों का चयन हुआ है। इनमें से 38 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। इसके अलावा, दो 15 वर्ष से कम आयु के हैं।

विज्ञापन
PM-Yuva Mentorship Scheme 75 writers will get award Ministry of Education announced the name
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : Twitter

विस्तार

युवा लेखकों को आगे बढ़ाने के मकसद से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम-युवा मेंटरशिप योजना में 75 लेखकों का चयन हुआ है। 'भारत का राष्ट्रीय आंदोलन' विषय पर आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से इनका चयन किया गया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के माध्यम से 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों के लिए छात्रवृत्ति-सह-परामर्श योजना के लिए 75 लेखकों का चयन हुआ है। इनमें से 38 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। इसके अलावा, दो 15 वर्ष से कम आयु के हैं। जबकि 15-20 वर्ष के आयु वर्ग में 16 लेखक हैं। वहीं, 21-25 वर्ष के आयु वर्ग में  32 लेखक हैं और 25 लेखक 26-30 वर्ष के आयु वर्ग से शामिल है। मेंटरशिप के दौरान, चयनित लेखकों को 6 महीने की अवधरी के लिए प्रति माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा, लेखकों को उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10 फीसदी की रॉयल्टी देय होगी।
विज्ञापन


केंदीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चयनित लेखकों को छह महीने की मेंटरशिप दी जाएगी। इसमें उन्हें प्रख्यात लेखकों और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, की संपादकीय टीम के मार्गदर्शन में अनुसंधान और संपादकीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि इन युवा लेखकों की पुस्तक प्रस्तावों को पूर्ण पुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया जा सके। इन पुस्तकों का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट)  ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम-युवा मेंटरशिप योजना के लिए  %भारत का राष्ट्रीय आंदोलन% विषय पर 1 जून से 31 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई है। प्रतियोगिता के लिए 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में लगभग 16000 प्रविष्टियां  प्राप्त हुईं, जिनमें कुछ भारतीय प्रवासी समुदाय से भी शामिल थें। सभी पुस्तक प्रस्तावों को विशेषज्ञों के पैनल द्वारा पढ़ा गया और जांच की तीन परतों के माध्यम से परखा गया।

पीएम ने मन की बात में किया था आह्वान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी 2021 को 'मन की बात'संबोधन के दौरान युवाओं से कहानी लिखने का आह्वान किया था।उन्होंने कहा था कि "मैं अपने युवा मित्रों से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, उनसे जुड़ी घटनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीरता की कहानियों के बारे में लिखने का आह्वान करता हूं।’’ इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के साथ मिलकर युवा लेखकों के लिए पीएम-युवा मेंटरशिप योजना की शुरुआत की थी।


यह हैं युवा लेखक
सरताज सिंह, जसप्रीत कौर व हरलीन पंजाबी लेखक, अनूप कृश्वन, अटूट संतोष,धर्मराज गुप्ता, दिनेश, इंदू वर्मा, इशा, कपिल, एमएम त्रिपाठी, माधव शर्मा, रितिका विष्ठ, सुशां भारती, उत्कृश आनंद को हिंदी लेखक, ताहिर अहमद को कश्मीरी, कृष्णेंदु मोहन ठाकुर को मैथली, जनन संधु को संस्कृत और भारती देव को डोगरी भाषा में युवा लेखक का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed