फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM word will connect to the government Schemes

अब सिनेमाघरों में फिल्म से पहले देखनी होगी मोदी सरकार की उपलब्धियां!

Mon, 25 Apr 2016 06:48 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 06:48 AM IST
विज्ञापन
PM word will connect to the government Schemes

केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम से पहले जल्द ही प्रधानमंत्री (पीएम) या राष्ट्रवादी नेताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक सिनेमाघरों और थिएटरों में किसी मूवी के प्रदर्शन से पहले नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली फिल्म दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है।

विज्ञापन


राज्यों और जिलों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक मंत्री समूह गठित किया गया था। इसी मंत्री समूह ने ये सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक में आंतरिक रूप से वितरित किए गए परिपत्र में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के एनिमेशन क्लिप बनाने के सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एनिमेशन क्लिप में ‘अतीत और वर्तमान के फर्क’ को मनोरंजक तरीके से पेश करने का सुझाव दिया गया। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शामिल करने की बात भी कही गई।

केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय राज्य सरकारों द्वारा लिए जाने के आरोपों के मद्देनजर मंत्री समूह ने सुझाव दिया कि केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय मंत्रियों या सांसदों की उपस्थिति में कराया जाए ताकि केंद्र की भूमिका उजागर हो सके।


मंत्री समूह ने यह सुझाव भी दिया कि सांसदों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच करने के संवैधानिक अधिकार देते हुए उनके अधिकारों में इजाफा किया जाए। इसके अलावा, योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही का पता चलने पर केंद्र सरकार द्वारा जुर्माना लगाने की प्रणाली बनाने की बात भी कही गई।

अगर इन सुझावों को लागू किया जाता है तो जिले में योजनाओं की निगरानी समिति के प्रमुख सांसद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed