{"_id":"6288ca369c721b1734528c47","slug":"pm-will-travel-to-japan-on-official-visit-to-participate-in-quad-summit-will-have-a-bilateral-meeting-with-us-president-joe-biden-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quad Summit: जापान में 40 घंटे के भीतर 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Quad Summit: जापान में 40 घंटे के भीतर 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचेंगे
Sat, 21 May 2022 04:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 21 May 2022 04:47 PM IST
सार
विदेश सचिव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आज चुनाव हो रहे हैं, अगले ऑस्ट्रेलियाई पीएम के क्वाड समिट में शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि पीएम टोक्यो में नए ऑस्ट्रेलियाई नेता से मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 व 24 मई को तोक्यो में क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान यात्रा पर रहेंगे। वे जापान में 40 घंटे ठहरेंगे और इस दौरान 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। इनमें तीन वैश्विक नेताओं के साथ वाली बैठक भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्री भी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं। वह वहां व्यापार और राजनयिक बैठकों के साथ साथ जन समुदाय से भी बातचीत करेंगे। वह 30 से अधिक जापानी सीईओ और वहां बसने वाले हजारों भारतीय सदस्यों से मिलेंगे। मोदी जापान में एक रात रुकेंगे और उनकी दो रातें यात्रा में बीतेंगी। क्वाड सम्मेलन के दौरान मोदी बाइडन और जापान व ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, क्वाड समूह साझा मूल्यों व लोकतंत्र के सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून, नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के साथ-साथ खुले व समावेशी हिंद प्रशांत को लेकर प्रतिबद्ध हैं। पहले शिखर सम्मेलन के बाद से ही क्वाड समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को सक्षम करने पर एक मजबूत फोकस के साथ एक सकारात्मक और रचनात्मक एजेंडे को लागू करने के लिए काम कर रहा है। क्वाड में चीन के आक्रामक रवैये पर चर्चा से जुड़े सवाल के जवाब में क्वात्रा ने कहा, एजेंडे के अनुसार हिंद प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसर पर विचार विमर्श होना है।
विज्ञापन
विदेश सचिव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आज चुनाव हो रहे हैं, अगले ऑस्ट्रेलियाई पीएम के क्वाड समिट में शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि पीएम टोक्यो में नए ऑस्ट्रेलियाई नेता से मिलेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 24 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारत-अमेरिका संबंध बहुआयामी हैं, गति, गहराई और विविधता प्राप्त हुई है।
क्वात्रा ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की बातचीत में दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। पिछली द्विपक्षीय बैठक इस साल मार्च में हुई थी।
विदेश सचिव विनय क्वात्र के मुताबिक, पीएम मोदी जापान की पीएम किशिदा से मुलाकात करेंगे। भारत-जापान के सामरिक और वैश्विक संबंधों में जबरदस्त गति देखी गई है। टोक्यो में दोनों प्रधानमंत्री व्यापार और निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, पूर्वोत्तर में सहयोग सहित द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को गहरा करने पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि यूक्रेन के बारे में हमारी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है और इसे कई बार दोहराया गया है। जब से युद्ध शुरू हुआ, हमने उसे तत्काल समाप्त करने के लिए कहा और इस संबंध में आगे बढ़ने के लिए बातचीत सबसे अच्छी नीति है।
भारत-सिंगापुर ने आतंकवाद से निपटने के लिए कही यह बात
इससे पहले भारत और सिंगापुर ने सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों सहित सभी तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की। इस खतरे से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने का संकल्प लिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों रणनीतिक साझेदारों ने आतंकवाद से व्यापक तरीके से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। भारत और सिंगापुर ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने से संबंधित संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 18 से 19 मई तक आयोजित चौथी बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।