{"_id":"5b2ea8c84f1c1b603c8b5265","slug":"pm-wants-to-stand-non-democratic-structure-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का मोदी पर वार, कहा- गैर लोकतांत्रिक ढांचा खड़ा करना चाहते हैं पीएम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का मोदी पर वार, कहा- गैर लोकतांत्रिक ढांचा खड़ा करना चाहते हैं पीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक परिवार का महिमामंडन करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी जी कांग्रेस मुक्त ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट मुक्त, मीडिया मुक्त, संविधान मुक्त भारत का गैर लोकतांत्रिक ढांचा खड़ा करना चाहते हैं। खेड़ा ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं की मृत्यु को साठ साल हो गए, मोदी उनसे भी लड़ रहे हैं लेकिन सरकार नहीं चला सकते हैं।
विज्ञापन
चार साल हो गए, सर्वदलीय बैठक तक नहीं बुलाई। राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर जैसे ज्वलंत और संवेदनशील मुद्दे पर एक बार फिर सर्वदलीय बैठक नहीं हुई। बैठक के लिए कांग्रेस को तो न्योता न देकर शायद कांग्रेस मुक्त की बात करते हैं। लेकिन हम जो कुछ बोलते हैं तो वह कहते हैं कि नक्सली, दलित, जेहादी सब मिल गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपीए-2 की सरकार में निर्भया मामले में आक्रोशित लोग राष्ट्रपति के दरवाजे तक पहुंच गए थे। हमने विरोध के स्वर को समझा और कड़ा कानून बनाया। अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे आरएसएस था। हमने किसी आंदोलन को दबाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
सीआईए से संबंध पर विहिप मोदी जी से पूछे
विश्व हिंदू परिषद की ओर से राहुल गांधी के जनेऊधारी हिंदू पर टिप्पणी के जवाब में कांग्रेस ने कहा कि विहिप को कांग्रेस अध्यक्ष से नहीं मोदी जी से विदेश नीति और सीआईए के संबंध में पूछना चाहिए। अभी तक तो प्रवीण तोगड़िया थे, उनसे नहीं बनती थी। अमेरिका के साथ ये कैसी विदेशी नीति है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को पूछना चाहिए।