फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM used Bharat word for 110 times, here is the analysis of pm modi independence day speech

PM Modi Speech: भारत का 110, विश्व का 63 और परिवारजन का 48 बार जिक्र, पीएम के भाषण में कितनी बार कौन सा शब्द?

Tue, 15 Aug 2023 12:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 15 Aug 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Independence Day 2023 Speech: देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं बार देश को संबोधित किया। डेढ़ घंटे तक चले भाषण में पीएम ने 'भारत' शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया।
loader
PM used Bharat word for 110 times, here is the analysis of pm modi independence day speech
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी का भाषण डेढ़ घंटे तक चला। भारत, विश्व, परिवारजन और संकल्प- ये वो शब्द थे जिनका इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा किया।

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
पीएम के भाषण में छाया रहा 'भारत'
पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा 110 बार 'भारत' शब्द का उल्लेख किया। विश्व शब्द का 63 बार इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री के भाषण में आज एक बदलाव देखा गया। अक्सर पीएम जनता को संबोधित करने के लिए भाइयों-बहनों शब्दों का उल्लेख किया करते थे, लेकिन इनकी जगह उन्होंने 48 बार परिवारजन कहा। 

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : AMAR UJALA
गांव और महिलाओं को भी मिला तवज्जो 
सामर्थ्य का प्रयोग 43 बार किया गया, वहीं गांव का उपयोग 23 बार किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने संकल्प शब्द का 20 बार, महिलाएं/नारी 19 बार, आजादी 17 बार, 14 बार भ्रष्टाचार और युवा 13 बार इस्तेमाल किया।

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
पांच बार आया मणिपुर का जिक्र
इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में तुष्टीकरण शब्द 10 बार, मध्यम वर्ग आठ बार, परिवारवाद सात बार, जी20 छह बार और सामाजिक न्याय पांच बार उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने भाषण में मणिपुर शब्द का पांच बार जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की और शांति की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
अब तक सिर्फ एक बार एक घंटे से कम बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अब तक कुल 10 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है। 

पीएम मोदी का संबोधन
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : AMAR UJALA

किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट बोले मोदी?
प्रधानमंत्री ने जब साल 2014 में देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने कुल 65 मिनट तक भाषण दिया। इसके बाद, साल 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक देश को संबोधित किया। देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 96 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है। 


पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक देश को संबोधित किया।  इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट और 2023 में 90 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।

लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
2015 में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था
2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed