फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm takes class of mp's in parliament, absentism from session was the key highlight

पीएम मोदी ने ली भाजपा सांसदों की क्लास, अमित शाह भी ने भी जताई थी गैरहाजिर होने पर नाराजगी

Wed, 02 Aug 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 02 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
pm takes class of mp's in parliament, absentism from session was the key highlight
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों की क्लास ली। इस क्लास में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सभी सांसद मौजूद थे। इससे एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद से गैरहाजिर रहने वाले सांसदों पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

 

केंद्र सरकार को मानसून सत्र में राज्यसभा में विपक्ष का तीखा विरोध झेलना पड़ा है। सरकार बिल नहीं पास करा पा रही है, तो विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। बहुमत के करीब पहुंच चुकी एनडीए को राज्यसभा में विपक्ष पीछे ढकेल दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि सोमवार को सरकार का बेहद अहम बिल राज्यसभा में अटक गया और इसकी वजह बने हैं राज्यसभा से गायब रहने वाले भाजपाई सांसद। इस बात से सरकार परेशान है, तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बेहद नाराज हैं। बीजेपी अब अपने सांसदों से राज्यसभा से गायब रहने पर सफाई मांगेगी।


पूरा होने वाला है मोदी का बड़ा टारगेट, गैर-बीजेपी शासित राज्यों में हलचल तेज

राज्यसभा से गायब रहने वालों में करीब 30 सांसद हैं, जो बीजेपी और सहयोगी दलों के हैं। पर सबसे जरूरी समय में भी वो राज्यसभा से गायब रहते हैं। राज्यसभा से गायब रहने वाले सांसदों में 10 तो मंत्री और कैबिनेट मंत्री के पदों पर है। लेकिन अक्सर राज्यसभा से नदारद ही रहते हैं।

अप्रैल 2018 के बाद संसद के उच्च सदन में भी दिखेगा मोदी का जलवा, BJP बनेगी सबसे बडी पार्टी

राज्यसभा से गायब रहने वाले बीजेपी सांसदों में विजय गोयल, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, एम जे अकबर, रामदास अठावले जैसे नाम हैं, जिनके पास अहम मंत्रालय हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed