फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM stood there for 20 mins but even 2 mins were enough for anything to happen: Anurag Thakur

पीएम की सुरक्षा: अनुराग ठाकुर ने पंजाब पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल, पूछा- किसने लीक की रूट की जानकारी?

Thu, 25 Aug 2022 05:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 25 Aug 2022 05:15 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस जगह पुल के बीच उनका काफिला रुका था, प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर दूर और पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर था। कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन
PM stood there for 20 mins but even 2 mins were enough for anything to happen: Anurag Thakur
Anurag Thakur - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट के बाद अब भाजपा ने पंजाब पुलिस और कांग्रेस को निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिरोजपुर के एसएसपी वैकल्पिक मार्ग खोजने में दो घंटे का समय होने के बावजूद विफल रहे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को खारिज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के शासन के दौरान जब पीएम पंजाब पहुंचे तो सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिव उनका स्वागत करने के लिए नहीं पहुंचे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस जगह पुल के बीच पीएम का काफिला रुका था, प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर और पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर था। कुछ भी हो सकता था। फोन करने पर भी सीएम नहीं मिले। पीएम मोदी वहां 20 मिनट खड़े रहे लेकिन कुछ भी हादसा होने के लिए दो मिनट ही काफी थे। इससे सवाल उठते हैं कि प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? एसएसपी फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे? वह किससे निर्देश ले रहे थे? ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया था। ये स्वभाविक नहीं सुनियोजित साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी घटना पर गंभीर टिप्पणी की है। पंजाब पुलिस पीएम की सुरक्षा में नाकाम रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा- साजिश किसके इशारे पर रची गई थी?  
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी से यह साबित हो गया है कि पंजाब सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बुरी तरह असफल रही है। ऐसे मौके पर पंजाब पुलिस के सर्वोच्च अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि केवल दस किलोमीटर पाकिस्तान से दूर सीमा पर इस तरह की घटना बेहद चिंता पैदा करने वाली है और इस दौरान कुछ भी हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह चूक नहीं, बल्कि एक साजिश का परिणाम थी और कांग्रेस के तत्कालीन पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बताना चाहिए कि यह साजिश किसके इशारे पर रची गई थी। 


कहा- चन्नी उसी समय दिल्ली में एक कांग्रेस नेता के संपर्क में थे
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश इसके पहले ही क़ई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य लोगों को आतंकवादी हमलों में गंवा चुका है। देश इस तरह का कोई खतरा अब उठाने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अब तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने किसके इशारे पर सुरक्षा में यह चूक होने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी उसी समय दिल्ली में एक कांग्रेस नेता के संपर्क में थे। लेकिन अब तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि वे यह सब किस इरादे से कर रहे थे और इसके पीछे असली मंशा क्या थी। 

ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में यह चूक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हुई और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इस पर जानकारी देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी ने सुरक्षा में चूक की बात स्वीकार की है। कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed