फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM's office says Reliance had no permission For Modi's face in Jio ads

पीएमओ की अनुमति के बगैर जियो के विज्ञापन में कैसे आ गई मोदी की तस्वीर?

Fri, 02 Dec 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
PM's office says Reliance had no permission For Modi's face in Jio ads

शुक्रवार को देश कई समाचार पत्रों के मुख्य प्रष्ठ पर जियो का विज्ञापन था। इस विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रयोग किया गया। इस मसले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया। शुक्रवार को सदन में इस बारे में सरकार से प्रश्‍न किया गया कि क्या जियो के विज्ञापन में मोदी की तस्वीर छापने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई थी? 

विज्ञापन


सदन में सरकार की तरफ से इसका जवाब भी आया। कहा गया कि सरकार को जियो के विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल की जानकारी थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यह बात सदन में स्पष्ट की। दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर ने सरकार से पूछा था कि जियो के विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर सरकार की अनुमति से छापी गई थी, अगर नहीं, तो क्या कंपनी पर कार्रवाई होगी?
विज्ञापन


सपा सांसद के सवाल के जवाब में राठौर ने लिखित जवाब में स्वीकार किया कि सरकार से इजाजत लिए बिना पीएम मोदी की तस्वीर जियो के तमाम विज्ञापनों में छापी गई थी। उन्होंने कहा ''हां सरकार को पता था कि जियो के विज्ञापनों में पीएम की तस्वीर छापी गई।''
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बात की लिखित अनुमति रिलांयस की तरफ से नहीं ली गई थी। 

राठौर ने सदन में बताया सरकार की नीतियो और कार्यक्रमों के लिए मंत्रालय की मीडिया शाखा डीएवीपी काम करती है। यह शाखा केवल सरकारी विज्ञापनों के लिए काम करती है, न कि निजी विज्ञापनों के लिए।

मुकेश अंबानी पर होगी कार्रवाई?

PM's office says Reliance had no permission For Modi's face in Jio ads

बिना इजाजत जियो के विज्ञापनों के लिए पीएम मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल पर कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर राठौर ने बताया कि इससे जुड़ा कानून (राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम 1950), उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की निगरानी में है। 

इससे पहले जियो के विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने के बाद सवालों में घिरे रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने दलील दी थी कि पीएम मोदी मेरे भी पीएम है। उनका सपना मेरा और पूरे देश का सपना है।

इसलिए डिजिटल क्रांति के लिए जो किया सही किया। इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना इजाजत पीएम की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए मुकेश अंबानी पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed