{"_id":"57acfcc74f1c1b2f54ee4332","slug":"pm-s-dream-project-of-ganga-water-transport-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का आगाज आज, नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का आगाज आज, नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में जल परिवहन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट शुक्रवार को एक अहम मुकाम हासिल करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी राजघाट के समीप स्थित अवधूत भगवान राम घाट से दो मालवाहक जलपोतों को हरी झंडी दिखाकर जल परिवहन का शुभारंभ करेंगे। मालवाहकों के इस ट्रायल रन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
42 सौ करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत इलाहाबाद से हल्दिया तक जल मार्ग विकसित किया जाना है। पहले फेज में वाराणसी से हल्दिया के बीच जल मार्ग विकसित किया जा रहा है। प्रोटोकाल के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सुबह 10:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह कार से अवधूत भगवान रामघाट जाएंगे, जहां 11 बजे वह दोनों मालवाहक जलपोत को कोलकाता के लिए रवाना करेंगे। मालवाहक जलपोत वीवी गिरि में 24 मारुती कारें और एमएस जॉय वासुदेब में भवन निर्माण सामग्री लोड की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री यहां से दोपहर 12:30 बजे छावनी स्थित मल्टी परपज ग्राउंड पहुंचेंगे और रामनगर में जल परिवहन के लिए मल्टी मॉडल टर्मिनल और नेशनल हाईवे की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाम पांच बजे लाल बहादुर शास्त्री स्मारक, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करेंगे। रात 8:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन