{"_id":"64c43b911d14584645085cc3","slug":"pm-rishi-sunak-very-much-looking-forward-to-attending-g20-summit-in-new-delhi-says-alex-ellis-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: ब्रिटिश पीएम सुनक भारत में जी-20 समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक, उच्चायुक्त ने भारतीय संस्कृति को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: ब्रिटिश पीएम सुनक भारत में जी-20 समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक, उच्चायुक्त ने भारतीय संस्कृति को सराहा
Sat, 29 Jul 2023 03:35 AM IST
गुलाम अहमद
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 29 Jul 2023 03:35 AM IST
सार
दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने वाली भारत की जीवंत संस्कृति और विविधता की प्रशंसा करते हुए ब्रिटिश राजनयिक ने कहा कि भारत दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाला एक अनोखा देश है।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए काफी उत्सुक हैं। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। कला प्रदर्शनी में पहुंचे एलिस ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।
विज्ञापन
भारत ने एक दिसंबर, 2022 को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 200 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में होगा। जिसमें समूह के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर एलिस ने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। क्योंकि, दुर्भाग्य से यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के कारण दुनिया इस समय काफी बंटी हुई है।
विज्ञापन
दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने वाली भारत की जीवंत संस्कृति और विविधता की प्रशंसा करते हुए ब्रिटिश राजनयिक ने कहा कि भारत दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाला एक अनोखा देश है। भारत ने अपनी कला, संस्कृति और विविधता से हमेशा शेष दुनिया को आकर्षित किया है। एलिस ने उम्मीद जताई है कि जी-20 सम्मेलन से कला-संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
जी-20 की भारत की अध्यक्षता के विषय- एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य, का जिक्र करते हुए ब्रिटिश दूत ने कहा कि भारत और ब्रिटेन और पूरी दुनिया में हर किसी की संस्कृति है और यदि आप उसे जोड़ने का कोई तरीका ढूंढ सकते हैं, तो आप एक महान काम कर सकते हैं।