फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM ready to intervene in the discussion on demontiezation: Rajnath Singh

नोटबंदी पर चर्चा में हस्तक्षेप के लिए पीएम तैयार: राजनाथ सिंह

Tue, 29 Nov 2016 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
PM ready to intervene in the discussion on demontiezation: Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
संसद के शीतकालीन सत्र में नोट बंदी पर चर्चा के नियम के सवाल पर सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी जारी है। इस कारण सोमवार को भी संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने भारी हंगामा किया। सरकार ने नोट बंदी के फैसले को कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करार देते हुए अपने तेवर में नरमी नहीं लाने के संकेत दिए। जबकि विपक्ष ने भी मतदान वाले नियम पर चर्चा की मांग पर अडिग रहने की घोषणा करते हुए नोट बंदी पर प्रधानमंत्री से तत्काल बयान दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा भाजपा सांसद को सरकारी दलाल बताए जाने पर जम कर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण बीते दिनों की तरह संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही ठप रही। हालांकि इसी हंगामे के बीच सरकार लोकसभा में आयकर कानून संशोधन बिल पेश करने में सफल हुई।
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर दिए गए नोटिस को स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आर्थिक अराजकता के कारण 70 मौतें हुई है। व्यापार चौपट हो रहा है। मगर प्रधानमंत्री सदन में बयान देने के बदले जनसभाओं में विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, सपा के मुलायम ङ्क्षसह यादव ने भी सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे। उनकी क्या मजबूरी है। जिस प्रकार पीएम सदन की अवहेलना कर रहे हैं उससे पता चलता है कि उनके मन में संसद का कितना महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोट बंदी देश की सबसे बड़ी समस्या कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग है। पूरा देश इस मामले में प्रधानमंत्री के निर्णय के साथ खड़ा है। उन्होंने विपक्ष को प्रधानमंत्री की ओर से चर्चा में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया और कहा कि यह स्पीकर को तय करना है कि इस पर चर्चा किस नियम के तहत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed