फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM nod to Naidu's appointment as nominated member of Gandhi Peace Prize jury: Reddy

गांधी शांति पुरस्कार: जूरी के नामित सदस्य के रूप में नायडू की नियुक्ति को मंजूरी, जी किशन रेड्डी ने की पुष्टि

Sat, 21 Oct 2023 08:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 08:03 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
PM nod to Naidu's appointment as nominated member of Gandhi Peace Prize jury: Reddy
वेंकैया नायडू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री रेड्डी ने नायडू को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है। इसकी एक प्रति मंत्रालय के अधिकारियों शनिवार को मीडिया से साझा की। प्रधानमंत्री मोदी गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 1995 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग की परवाह किए बिना सभी व्यक्तियों के लिए खुला है। इसमें एक करोड़ रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तशिल्प या हथकरघा वस्तु शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू को लिखे अपने पत्र में रेड्डी ने लिखा, मुझे आपको मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में आपकी नियुक्ति के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री और गांधी शांति पुरस्कार की जूरी के अध्यक्ष की मंजूरी के बारे में सूचित करते हुए सम्मान और खुशी महसूस हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अगर आप इस नामांकन को स्वीकार कर सकते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा।'


इससे पहले इसरो, रामकृष्ण मिशन, ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश, विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी) और अक्षय पात्र (बेंगलुरु) जैसे संगठन इस पुरस्कार के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed