फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi wrote 'Exam Warriors' book tips for exam stress

पीएम मोदी के इन मंत्रों से दूर होगा एग्जाम का स्ट्रेस

Sat, 03 Feb 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi wrote 'Exam Warriors' book tips for exam stress
पीएम मोदी के द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को हमारी ताकत मानते हैं और युवाओं को हमेशा नसीहत देते रहते हैं। बदलती भागदौड़ की जिंदगी में एग्जाम का प्रेशर युवाओं के लिए बड़ी समस्या है। इसी समस्या पर पीएम मोदी ने एक किताब लिखी है जोकि आज लॉन्च हो रही है। प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई किताब का नाम है 'एग्जाम वॉरियर' और इसका प्रकाशन किया है पेंग्विन रेंडम हाउस ने। इस किताब में पीएम ने एग्जाम की टेंशन को दूर करने के लिए कुछ मंत्र दिए हैं। 

विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री एग्जाम स्ट्रेस को लेकर कोई पहल कर रहे हैं, वह इससे पहले  रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी बोर्ड एग्जाम के तनाव को कैसे दूर भगाएं? पर चर्चा कर चुके हैं। किताब में उन्होंने बताया कि कैसे छात्र नंबर के पीछे न भागकर, पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकते हैं। 
विज्ञापन


25 मंत्रों वाली किताब में पीएम मोदी ने बताया है कि छात्रों को एग्जाम किसी त्योहार और उत्सव की तरह सेलिब्रेट करना चाहिए। स्टूडेंट को पहले अपनी ताकत को पहचानना चाहिए, एक बार वह ऐसा करने में कामयाब हो जाएंगे तो नंबरों की फिक्र अपने आप दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी किताब में उन्होंने युवाओं के लिए लिखा है कि किसी को धोखा देना सबसे सस्ता काम है। अभी तुम्हारा समय है इसका भरपूर इस्तेमाल करें। छात्रों को अपना एक टाइम टेबल बनाना चाहिए और उसको फॉलो भी करना चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने अपनी किताब को न्यू इंडिया को समर्पित किया है। उनकी यह किताब नरेंद्र मोदी एप पर भी इंटीग्रेटड की गई है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed