फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi writes to all village panchayat sarpanch and ask them to conserve rain water

प्रधानमंत्री ने सरपंचों को लिखी चिट्ठी- बारिश के पानी को संग्रहित करें और नए भारत का निर्माण करें

Sat, 15 Jun 2019 08:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi writes to all village panchayat sarpanch and ask them to conserve rain water
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को पत्र लिखकर बारिश के पानी के संरक्षण और इसे लोगों का आंदोलन बनाने की अपील की है। 
विज्ञापन


सरपंचों (ग्राम परिषद प्रमुखों) को लिखे पत्र में, उन्होंने बारिश के पानी के संरक्षण के लिए अपने क्षेत्रों में जल निकायों का निर्माण या मरम्मत करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


मोदी ने पिछले सप्ताह पत्र में लिखा, "मानसून का मौसम आने को है। हम भाग्यशाली हैं कि भगवान ने हमारे देश को पर्याप्त बारिश के पानी के साथ आशीर्वाद दिया है। लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति से मिले इस उपहार का सम्मान करें... मानसून के शुरू होते ही, हमें ज्यादा से ज्यादा बारिश के पानी के संरक्षण की व्यवस्था करनी होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरपंचों से कहा है कि वे एक बैठक बुलाए और लोगों को उनका पत्र पढ़कर सुनाएं। 

मोदी ने कहा, "जिस तरह आपने स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन बनाकर सफल आंदोलन बनाया, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस जल संरक्षण अभियान का भी नेतृत्व करें और इसे भी लोगों का आंदोलन बनाएं।" 

प्रधानमंत्री ने उनसे "असंभव को संभव बनाने और नए भारत के निर्माण में योगदान देने" का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed