फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will video conferencing with Chief Ministers of states on removal of Lockdown Coronavirus

देश में लॉकडाउन हटेगा या नहीं, पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग

Fri, 10 Apr 2020 01:29 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will video conferencing with Chief Ministers of states on removal of Lockdown Coronavirus
मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल (शनिवार) को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के सवाल पर चर्चा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली चर्चा में इस बात पर कोई फैसला लिया जा सकता है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐसे समय में होने जा रही है जब कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च को लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। बहरहाल, ओडिशा में इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ने का निर्णय किया है।

वहीं, प्रधानमंत्री के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन एक साथ नहीं हटेगा। मिश्रा ने कहा था कि पीएम मोदी ने हमसे कहा कि कोरोना वायरस से पहले और कोरोना वायरस के बाद का जीवन एक जैसा नहीं होगा।


लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री इस विषय पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इससे पहले दो अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने उनसे लॉकडाउन से ‘क्रमवार’ तरीके से बाहर आने बारे में सुझाव मांगा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से संक्रमण के भारत में अब तक 6412 मामले सामने आए हैं और 199 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed