{"_id":"636fda155056ff6b6a3cd44a","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugurate-donyi-polo-airport-will-visit-arunachal-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donyi Polo Airport: हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन पीएम मोदी, इसी महीने अरुणाचल का दौरा करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Donyi Polo Airport: हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन पीएम मोदी, इसी महीने अरुणाचल का दौरा करेंगे
Sat, 12 Nov 2022 11:08 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:08 PM IST
सार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर की यात्रा पर आ रहे हैं। वे इस दौरान 19 नवंबर को अरुणचाल प्रदेश के डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने पूर्वोत्तर की यात्रा पर अरुणाचल प्रदेश आ रहे हैं। इसी दौरान वे अरुणाचल प्रदेश में बने हवाई अड्डे डोनी पोलो का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर की यात्रा पर आ रहे हैं। वे इस दौरान 19 नवंबर को अरुणचाल प्रदेश के डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा बनकर तैयार हो चुका है और उद्घाटन के इंतजार में है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि डोनी पोलो हवाई अड्डे पर आईएलएस स्थापित किया गया है, जिसमें एक लोकलाइज़र, एक ग्लाइडपथ और दूरी मापने के उपकरण शामिल हैं। इससे हर मौसम में हवाई अड्डे पर परिचालन करने में मदद मिलेगी। राज्य में अप्रत्याशित मौसम की स्थिति को देखते हुए इसकी बहुत आवश्यकता थी।
विज्ञापन